Spread the love

करंट न्यूज ब्यूरो
शिमला

हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से रविवार से मौसम बदलेगा। चार अप्रैल को मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पांच से आठ अप्रैल तक पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है।

पांच और छह अप्रैल को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ स्थानों में अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!