करंट न्यूज डेस्क
कांगड़ा/हमीरपुर/शिमला
हिमाचल प्रदेश में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में 58 और कोरोना पॉजिटिव मरीज जिंदगी की जंग हार गये। शुक्रवार को भी कोरोना संक्रमितों की मौत के मामले में कांगड़ा जिला सबसे टॉप पर रहा।
शुक्रवार को कांगड़ा जिला में 23, हमीरपुर आठ, शिमला छः, ऊना पांच, मंडी छह, बिलासपुर तीन, सोलन तीन, सिरमौर दो, किन्नौर और कुल्लू में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है।
जबकि प्रदेश मेें शुक्रवार को 2325 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। इनमें से कांगड़ा जिले में 658, मंडी 301, शिमला 237, हमीरपुर 173, बिलासपुर 173, सोलन 160, चंबा 124, ऊना 165, सिरमौर 177, कुल्लू 77, किन्नौर 61 और लाहुल-स्पीति में 19 नए मामले आए हैं। हालांकि बीते दिनों के मुकाबले आज नए मामले में कमी दर्ज की गई है।
प्रदेश के विभिन्न जिलों में सक्रिय मामले
प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 175384 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 141198 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले अब 31519 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 2581संक्रमितों की मौत हुई है।
बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 2292, चंबा 2007, हमीरपुर 2261, कांगड़ा 10184, किन्नौर 409, कुल्लू 898, लाहुल-स्पीति 223, मंडी 2792, शिमला 3037, सिरमौर 2599, सोलन 2622 और ऊना जिले में 2195 पहुंच गई है। बीते 24 घंटों में 4533 संक्रमित ठीक हुए हैं।