Spread the love

हमीरपुर

जिला के सदर थाना पुलिस ने एक गाड़ी से 68 लाख 68 हजार रूपये बरामद किए हैं। शुरूआती जांच में वाहन चालक इन पैसों के बारे में ठोस जानकारी व दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। जिसके चलते हमीरपुर पुलिस ने व्यक्ति की गाड़ी और नकदी को अपने कब्जे में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पालमपुर निवासी अपनी गाड़ी में सवार होकर चंडीगढ़ जा रहा था। इस दौरान हमीरपुर के चौकी जंबाला में पुलिस ने चेकिंग के लिए गाड़ी को रोका। तलाशी लेने पर गाड़ी से 68.68 लाख रुपए बरामद किए गए।

चूंकि पिछले कुछ दिनों से सरिया कारोबारियों पर चल रही कार्रवाई के चलते पुलिस काफी सतर्क है। इस बीच अब हमीरपुर में भारी-भरकम नकदी बरामद होने से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

जानकारी देते हुए हमीरपुर थाना प्रभारी संजीव गौतम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!