Spread the love

नालागढ़ (सोलन), करंट न्यूज़ : औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के नालागढ़ से करोड़ों के खनन घोटाले का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर के बेटे अंचित ठाकुर, उनकी रूहानी स्टोन क्रशर, गणपति बिल्डर कंपनी और तत्कालीन नेशनल हाईवे व खनन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी की FIR दर्ज की है।

क्या है पूरा फर्जीवाड़ा

शिकायतकर्ता मोहन शर्मा ने सरकार को शिकायत दी थी कि नालागढ़-स्वारघाट मार्ग पर नालागढ़ से बगलैहड़ के बीच बन रही 6 पुलियों के निर्माण में भारी घपला हुआ है।

आरोप है कि मटेरियल सप्लाई को वैध दिखाने के लिए खनन विभाग की फर्जी वेबसाइट बना दी गई और उससे करीब 2500 फर्जी M-फॉर्म तैयार कर इस्तेमाल किए गए। इससे सरकार को रॉयल्टी के रूप में करोड़ों का नुकसान हुआ।

DGP के आदेश पर जांच, फिर FIR

मामला सीधे सरकार तक पहुंचा तो सरकार ने DGP को जांच के आदेश दिए। DGP के निर्देश पर DSP परवाणू ने गहन जांच की। रिपोर्ट में आरोप सही मिलने पर थाना नालागढ़ में केस दर्ज हुआ।

ASP ने की पुष्टि

ASP बद्दी संजीव भाटिया ने बताया कि शिकायत और जांच रिपोर्ट के आधार पर पूर्व विधायक के बेटे अंचित ठाकुर, गणपति बिल्डर और तत्कालीन विभागीय अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस फर्जीवाड़े के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!