Spread the love

बिलासपुर, करंट न्यूज़: मनाली-कीरतपुर फोरलेन पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देहणी के पास पंजाब नंबर की एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

*कुल्लू दशहरा ड्यूटी से लौट रहे थे*

बताया जा रहा है कि बस में सवार लोग कुल्लू दशहरा उत्सव में सेवाएं देकर वापस पंजाब लौट रहे थे। देहणी के पास पहुंचते ही बस में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सीधे खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि खाई में गिरते ही बस के परखच्चे उड़ गए।

*NHAI और पुलिस का रेस्क्यू, शव पंजाब भेजे*

हादसे की सूचना पर NHAI की 1033 हेल्पलाइन टीम और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू चलाया गया। चारों को बस से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब भेज दिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतकों की पहचान के लिए पंजाब प्रशासन से संपर्क किया जा रहा है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!