Spread the love

करंट न्यूज ब्यूरो
आनी/ कुल्लू

यूएफएल विश्व स्तरीय प्रोफेशनल स्पोर्ट्स कंपनी है, इसके प्रबंध निदेशक मास्टर भूपेश व ब्रांड एंबेसडर डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार द ग्रेट खली है। मास्टर भूपेश एक सफल कोच होने के साथ-साथ समाजसेवी भी है।

उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर से देश भर में हाहाकार मचा हुआ है। देश के अलग अलग राज्यों से हर दिन दिल को झकझोर देने वाली तस्वीरें आ रही है। इसे सरकार की नाकामी कहें या फिर लोगों की बेबसी और लाचारी।

भूपेश ने कहा कि इस महामारी से जंग जीतने के लिए हमें एक दूसरे का सहयोग करना होगा। इसीलिए उन्होंने कोरोना संक्रमित जरूरतमंदों की सहायता के लिए हिमाचल में “मिशन पीसकीपर्स“ के तहत 60 स्वयंसेवियों की एक टीम का गठन किया है।

मास्टर भूपेश ने कहा कि वक्त के जिस दौर से हम आज गुजर रहे हैं हमें देवभूमि में शांति बनाए रखने के लिए व जरूरतमंदों की सहायता के लिए इस प्रकार के मिशन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि “मिशन पीसकीपर्स” के तहत कोरोना संक्रमित लोगों को हर संभव मदद देने का प्रयास किया जाएगा।

यूएफएल ने लोगों की सुविधा के लिए बाकायदा हेल्पलाइन नंबर (7249848829, 9459919004, 8351979882) भी जारी किए हैं। जब मास्टर भूपेश से कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए इस तरह के मिशन चलाए जाने का मकसद पूछा तो उन्होंने शायराना अंदाज में कहा – ‘अपने लिये जिये तो क्या जिये, तू जी ऐ दिल जमाने के लिये’।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!