करंट न्यूज ब्यूरो
कुल्लू/शिमला
सोमवार को हिमाचल प्रदेश में 10 बजे से 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगने का अभियान शुरू हुआ। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कसुम्पटी वैक्सीनेशन सेंटर से वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया। पहले दिन युवाओं में वैक्सीन लगवाने के लिये भारी उत्साह देखा गया।
वैक्सीन केंद्रों के बाहर युवा लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। कुल्लू, मंडी और शिमला में युवा जोश के साथ वैक्सीन लगवाने पहुंचे।
कुल्लू के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुशील चंद्र ने बताया कि जिला में 1344 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। गौरतलब है कि इस महीने निर्धारित पांच दिन 17, 20, 24, 27 और 31 मई को कुल 1170 केंद्रों पर लोगों को टीके लगेंगे।
जिसके लिये प्रदेश को सीरम इंस्टीट्यूट की ओर से 1 लाख 6 हजार के करीब वैक्सीन की डोज मिली है। जिसमें 18 से 44 साल के लोगों को टीका लगेगा। सप्ताह में केवल दो दिन ही टीका लगेगा। कोविन पोर्टल पर पंजीकरण के बाद ही इस उम्र के लोगों को वैक्सीन लगेगी।