Spread the love

करंट न्यूज ब्यूरो
करसोग (मंडी)

जिला के उपमंडल करसोग में शिक्षक पति के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई महिला ने आईजीएमसी में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। पुलिस ने सोमवार को शिमला पहुंचकर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सपुर्द कर दिया है। पति के हमले में घायल हुई महिला पिछले करीब एक सप्ताह से जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही थी।

गौरतलब है कि करसोग के कला अध्यापक झाबर राम ने 10 मई को कहासुनी पर पत्नी मोनिका पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया था। इस दौरान बीच बचाव करते हुए झाबर राम की मां और भाई भी जख्मी हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल करसोग लाया गया।

यहां झाबर राम की पत्नी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे शिमला स्थित आईजीएमसी अस्पताल रेफर किया गया था। जहां महिला करीब एक सप्ताह से उपचाराधीन थी, लेकिन इस दौरान मोनिका ने दम तोड़ दिया।

डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने बताया कि पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज हुआ था। जिसमें अध्यापक ने पत्नी सहित मां और भाई पर हमला किया था। उसमें मोनिका को सिविल अस्पताल करसोग से आईजीएमसी रेफर किया गया था।

सूचना मिली कि उसकी मौत हो गई है। इस सिलसिले में कार्रवाई करने के लिए पुलिस शिमला गई है। पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 302 भी जोड़ी गई है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!