Spread the love

करंट न्यूज ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)

हिमाचल प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने साफ कर दिया है कि फिलहाल प्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगेगा। लेकिन प्रदेश सरकार इस पर सख्ती से कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने चार अप्रैल तक शिक्षण संस्थानों को बंद किया है। इसकी दो-तीन दिन में समीक्षा की जाएगी। कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई तो और सख्त फैसला लिया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले साल कोरोना के चलते आर्थिकी को काफी नुकसान हुआ है। लिहाजा, वह नहीं चाहते कि अब प्रदेश की आर्थिकी को और नुकसान पहुंचे। कहा कि जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाना चाहते हैं। हालात को देख कर फैसला लिया जाएगा।

पालमपुर में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि होटलों, निजी व सरकारी संस्थानों में एसओपी का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में सत्ता में आने पर पालमपुर, मंडी व सोलन तीन नगर निगम बनाएं। तीनों नगर निगमों के लिए मास्टर प्लान तैयार किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के बने नए नगर निगमों में मर्ज किए गए क्षेत्रों में पांच साल तक कोई टैक्स नहीं बढ़ाया जाएगा। कहा कि नगर निगमों में मर्ज किए गए इलाकों के पांच साल तक टैक्स माफ किए जाएंगे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!