Spread the love

करंट न्यू ब्यूरो
शिमला

हिमाचल में तैनात अनुबंध कर्मचारियों के खुशखबरी है। प्रदेश सरकार ने 31 मार्च को तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मियों को नियमित करने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है।

अधिसूचना के अनुसार जिन कर्मचारियों ने 31 मार्च को अपने अनुबंध कार्यकाल के तीन साल पूरे कर लिए हैं, वे नियमित करने के लिए योग्य माने जाएंगे। इसी तरह जिन कर्मचारियों का 30 सितंबर को तीन साल का कार्यकाल पूरा होगा, वे भी नियमित किए जाएंगे। राज्य सरकार साल में दो बार तय नीति के अनुसार कर्मचारियों को नियमित करती है।

जबकि हिमाचल प्रदेश में तैनात अनुबंध कर्मचारियों की मांग है कि अनुबंध कार्यकाल 2 साल का किया जाए। हालांकि इस बार बजट में इन कर्मचारियों को पूरी उम्मीद थी कि अनुबंध सेवाकाल 3 से घटाकर 2 साल कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसी घोषणा नहीं हुई।

लेकिन माना जा रहा है कि सरकार चुनाव से ठीक पहले इस संबंध में घोषणा कर सकती है। ताकि उसका लाभ चुनावी साल में मिल सके। फिलहाल सरकार ने 3 साल का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मियों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जिससे प्रदेश में अनुबंध पर तैनात सैंकड़ों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!