Spread the love

करंट न्यूज ब्यूरो
गोहर (मंडी)

जिला के थुनाग उपमंडल के तहत बगस्याड़ में कुछ नशेड़ियों द्वारा एक डॉक्टर की उसके आवास का दरवाजा तोड़ कर उसकी जमक र पिटाई कर दी। डॉक्टर बगस्याड अस्पताल में तैनात है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात नशेड़ियों ने पहले डॉक्टर के आवास के बाहर शराब पी और बाद में उत्पात मचाते हुए उसकी गाड़ी पर पेशाब कर दिया। जब डॉक्टर ने इसका विरोध किया तो उन्होंने दरवाजा तोड़कर आवास के अंदर जा कर डॉक्टर और उसके चचेरे भाई की जमकर पिटाई कर दी। जंजैहली पुलिस थाना ने मामला दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक सिविल अस्पताल बगस्याड़ में तैनात डॉ. अभिनव चौहान नाईट डयूटी के दौरान रात करीब साढ़े दस बजे भोजन करने के लिए अपने आवास में गए, जो अस्पताल से 100 मीटर की दूरी पर है। आवास के पास कुछ लोग शराब पीकर हुड़दंग कर रहे थे।

इन्होंने शराब पीने के बाद डॉक्टर की गाड़ी पर पेशाब कर दिया, जिसका अभिनव चौहान ने विरोध किया। विरोध करने के बाद यह लोग डंडे और लोहे की रॉड के साथ उनके आवास पर जा धमके। दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसे और वहां मौजूद डॉक्टर अभिनव और उसके चचेरे भाई अविनाश के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की।

करीब एक घंटे तक यह विवाद चलता रहा। बाद में डॉक्टर अभिवन ने अपने पिता डा. जीवानंद चौहान को इसकी सूचना दी और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। गोहर और जंजैहली थाने की टीमें रात को ही मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया जंजैहली पुलिस थाना ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य लोगों की तलाश जारी है। वहीं इस घटना से अस्पताल में तैनात डॉक्टरों व अन्य स्टाफ में भय का माहौल है।

बताया जा रहा है डॉक्टर के साथ मारपीट करने वालों लोगों की उनसे पुरानी रंजिश भी थी। कुछ महीने पहले क्षेत्र में ही गाड़ी को पास देने को लेकर इनका डॉक्टर के साथ विवाद हुआ था और उसमें भी क्रॉस एफआइआर दर्ज हुई थी। हालांकि इस मामले में बाद में समझौता हो गया था।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!