Spread the love

करंट न्यूज ब्यूरो

शिमला

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए केंद्र के निर्देशों के बाद प्रदेश सरकार भी अब मेडिकल प्रशिक्षुओं की कोविड मरीजों की देखरेख में सेवाएं लेगी।

स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि अनुबंध के अलावा एमबीबीएस के चौथे साल के करीब 700 प्रशिक्षु विद्यार्थियों को इस ड्यूटी के लिए साढ़े तीन हजार रुपये का अतिरिक्त मानदेय दिया जाएगा।

इसी तरह प्रदेश के विभिन्न नर्सिंग कॉलेजों की 2500 प्रशिक्षु नर्सें भी सेवाएं देंगी, जिन्हें 1500 रुपये ऑनरेरियम मिलेगा। वहीं जीएनएम के 750 छात्रों को भी कोरोना ड्यूटी पर लगाया जाएगा। 

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!