Spread the love

करंट न्यूज़ ब्यूरो

कुल्लू/शिमला

हिमाचल प्रदेश की जिलों में हालांकि सोमवार को लगातार दूसरे दिन शाम होते ही बादल झमाझम बरसे। कांगड़ा के पालमपुर में झमाझम बारिश से गेहूं की फसल खेतों में ही भीग गई। प्रदेश के कई जिलों में सोमवार दोपहर बाद बादल छाए रहे। मंगलवार को भी पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने के आसार हैं।

हिमाचल के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में छह और सात मई अंधड़, ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी जारी हुई है। मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में नौ मई और मैदानी क्षेत्रों में सात मई तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!