Spread the love

करंट न्यूज ब्यूरो

कांगड़ा/ मंडी/सोलन/बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को रिकॉर्ड 37 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। इससे पहले एक दिन में सर्वाधिक 33 संक्रमितों की मौत हुई थी

जिनमें कांगड़ा जिले में एक दिन में रिकॉर्ड 15 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। मंडी पांच, शिमला चार, सोलन चार और हमीरपुर तीन, सिरमौर और ऊना में दो-दो संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। वहीं बिलासपुर और चंबा में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है। 

बुधवार को प्रदेश में एक दिन में रिकॉर्ड 2521 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले 27 अप्रैल को 2208 नए मामले आए थे।

कांगड़ा जिले में फिर रिकॉर्ड 694 नए मामले आए हैं। इसी तरह सोलन में 398, मंडी 300, बिलासपुर 207, ऊना 121, कुल्लू 109, हमीरपुर 161, चंबा 135, शिमला 107, सिरमौर 263, किन्नौर 14 और लाहौल-स्पीति में 12 नए मामले आए हैं।

कहां कितने सक्रिय केस

इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 93889 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 76335 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले अब 16098 हो गए हैं और 1407 संक्रमितों की मौत हुई है।

बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 949, चंबा 437, हमीरपुर 1344, कांगड़ा 4084, किन्नौर 146, कुल्लू 607, लाहौल-स्पीति 203, मंडी 1535, शिमला 1677, सिरमौर 1552, सोलन 2450 और ऊना जिले में 1114 पहुंच गई है।

हिमाचल में 24 घंटों में 1552 संक्रमित ठीक हुए हैं। इस दौरान कोरोना की जांच के लिए 14721 सैंपल लिए गए।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!