करंट न्यूज ब्यूरो
कांगड़ा
जिला में कंगेहन गांव के शिव मंदिर के बाहर हुनुमान की मूर्ति के पास सोमवार सुबह अज्ञात व्यक्ति एक नवजात शिशु को रख कर चला गया। सुबह जब लोग मंदिर में पूजा करने पहुंचे उनके होश उड़ गए।
मंदिर के बाहर एक कंबल पड़ा हुआ था। लोगों ने जब पास जाकर देखा तो उसमें एक नवजात शिशु था। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बरडाम पंचायत के उप प्रधान सुनील राणा को दी।
सुनील राणा मौके पर पहुंचे और कंबल में लिपटे बच्चे को देखा तो वो मृत था। आलमपुर पुलिस चौकी को भी सूचित किया गया। सुनील ने बताया कि शिशु नवजात है और सुबह उसे अज्ञाज व्यक्ति रखकर चला गया।
जिस कंबल में नवजात को लपेट कर रखा गया था वह गीला नहीं था जबकि रात से बारिश जारी है। डीएसपी बीडी भाटिया ने ताया कि लंबागांव पुलिस ने मौके पर पंहुच कर मृत नवजात शिशु को कब्जे में लेकर के जांच शुरू कर दी है। एसएचओ केसर सिंह ने बताया कि जांच जा रही है।