करंट न्यूज़ ब्यूरो
रामपुर बुशहर
उपमंडल आयुर्वेदिक अधिकारी रामपुर डॉ. दिनेश कुमार ने हिमाचल सरकार द्वारा नशा मुक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को क्षेत्र की ग्राम पंचायत भड़ावली व दत्तनगर में स्थानीय जनता को जागरूक करते हुये उन्हें नशे के दुष्प्रभाव के बारे जानकारी दी। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य रक्षण के संबंध में भी टिप्स दिए।
डॉ. दिनेश ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम की उपयोगिता समाज को जोड़ने का काम भी करती है। इस कार्यक्रम में डॉ. रोहणी, डॉ. प्रदीप नेगी, मीनाक्षी शर्मा, मीनाक्षी मेहता व सुखराम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की तथा दवाईयाँ भी दी।
डॉ. दिनेश ने बताया कि ग्राम पंचायत सरपारा, सनारसा, कांगल, सुरड व ठारु में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें डॉ. सोमेश कटोच, डॉ. लीना शर्मा, ईशा ठाकुर, सुमन व आशीष कुमार ने अपनी सेवाएं दी।
इसके अतिरिक्त आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर परिसर में नगर परिषद क्षेत्र में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं को डॉ. सचिन वर्मा व कुलदीप खिमटा ने स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली व मधुमेह रोग निरोधक उपाय की विस्तार से जानकारी दी।
ताकि नगर परिषद क्षेत्र में मधुमेह रोगियों के अतिरिक्त अन्य बीमारियों के लोगों को आयुर्वेदिक रोग निवारण जीवन स्वास्थ्यवर्धक उपचार से लाभन्वित किया जा सके।