शिमला, करंट न्यूज़ : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की अहम बैठक शुक्रवार को शिमला के राज्य सचिवालय स्थित शिखर सम्मेलन हॉल में शुरू हो गई है।
विधानसभा के शीतकालीन सत्र से ठीक पहले हो रही इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।
*भर्ती और रोजगार पर सबसे बड़ी नजर*
बैठक में सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को भरने, नए पद सृजित करने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने के प्रस्तावों पर चर्चा हो रही है।
प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं की नजरें इसी बैठक पर टिकी हैं। उम्मीद है कि सरकार भर्ती को लेकर कोई बड़ा ऐलान कर सकती है।
*कर्मचारी-पेंशनर के मुद्दे भी एजेंडे में*
कर्मचारियों और पेंशनरों से जुड़े मामलों पर भी कैबिनेट में विचार होने की संभावना है। लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी वर्ग इस बैठक के फैसलों का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
*तपोवन सत्र की तैयारी*
16 से 21 नवंबर तक धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा का शीतकालीन सत्र होना है। इसी सत्र में पेश किए जाने वाले विधेयकों के प्रारूपों पर भी कैबिनेट में चर्चा की जा रही है।

*इन कानूनों में बदलाव की संभावना*
सूत्रों के मुताबिक शिमला रोड यूजर एंड पेडेस्ट्रियन एक्ट में संशोधन और नगर निकायों से जुड़े कानूनों में बदलाव के प्रस्ताव भी बैठक में रखे जा सकते हैं।
*फैसलों का इंतजार*
फिलहाल बैठक जारी है। किन प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है, यह बैठक के बाद ही साफ होगा।
*अपडेट के लिए बनें रहें करंट न्यूज़ के साथ…*