कुल्लू, करंट न्यूज़ : पिछले दिनों जिला मुख्यालय पर जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता से मारपीट के बाद उनको कार्यालय के साथ ही लगता नाले में फेंक दिया गया था।
परिजनों को उनकी इस स्थिति की जानकारी मिलने पर उनको बिलासपुर स्थित एम्स में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।
वहीं, इस मामले की जांच के लिए एसपी मदनलाल कौशल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को एसआईटी ने इस मामले में चार लोगों को पूछताछ के लिए तलब किया है। हालांकि यह तय नहीं है कि जेई हत्याकांड में यही लोग शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को तलब किया है उनसे पूछताछ की जा रही है।
वहीं, इस संबंध में एसपी मदनलाल कौशल ने करंट न्यूज़ के साथ बातचीत करते हुए बताया कि कनिष्ठ अभियंता हत्याकांड मामले में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए तलब किया है। पुलिस द्वारा उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।
एसपी के मुताबिक उन लोगों से पूछताछ जारी है, उसके बाद ही इस संदर्भ में कुछ सटीक कहा जा सकता है कि वह लोग इस हत्याकांड में शामिल थे या नहीं।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जिला मुख्यालय पर गांधीनगर में जल शक्ति विभाग के कार्यालय में तैनात कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह गुलेरिया को मारपीट करके कार्यालय के साथ ही नाले में फेंक दिया गया था।
उसके बाद उन्हें जीवित अवस्था में बिलासपुर एम्स में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था। लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उसके बाद पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।
उसी के तहत पुलिस ने बुधवार को कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। हालांकि अभी तक यह तय नहीं है कि वही लोग इस हत्याकांड में शामिल है।
एसपी मदनलाल कौशल के मुताबिक इस संबंध में देर शाम तक जानकारी मीडिया के साथ सांझा की जा सकती है।