Spread the love

केलंग, करंट न्यूज़: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लाहुल-स्पीति ने 4 जुलाई सुबह 8 बजे से 6 जुलाई सुबह 8 बजे तक के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अगले 48 घंटों में बारिश के साथ ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। 

*केलंग में आज 80% तक बारिश की संभावना

Accu Weather और The Weather Channel के संयुक्त आंकड़ों के अनुसार कीलोंग में आज 4 जुलाई को बारिश की संभावना 25% से 80% के बीच है। 5 जुलाई को 42% से 55% और 6 जुलाई को 58% से 61% बारिश के आसार हैं। 

*उदयपुर में लगातार तीन दिन बरस सकते हैं बादल

उदयपुर में 4 जुलाई को 60% से 76% बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 5 जुलाई को 55% से 59% और 6 जुलाई को 58% से 63% तक बारिश हो सकती है। 

*काजा में 4 और 6 जुलाई को बारिश के आसार

काजा में आज 4 जुलाई को 38% से 73% बारिश संभव है। 5 जुलाई को मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन 6 जुलाई को फिर 58% से 61% बारिश या आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। 

*IMD की चेतावनी: कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी

IMD ने लाहुल-स्पीति जिले के लिए “Light to moderate rain/snow likely at many places” की चेतावनी जारी की है। यानी जिले के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। 

*प्रशासन की अपील*
 
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा न करें। नदी-नालों के किनारे न जाएं और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्क रहें। किसानों और बागवानों को भी फसल और मवेशियों की सुरक्षा के इंतजाम करने की सलाह दी गई है। 

यह पूर्वानुमान 4.7.2026 सुबह 8 बजे से 6.7.2026 सुबह 8 बजे तक के लिए मान्य है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!