Spread the love

ज्वालामुखी (कांगड़ा), करंट न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ ज्वालामुखी मंदिर में शादी करने पहुंचे प्रेमी जोड़े के साथ बेहद ही दर्दनाक हादसा पेश आया।जिसमें अज्ञात वाहन द्वारा प्रेमिका को कुचल दिए जाने से उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

वही प्रेमी युवक अपनी प्रेमिका के शव के पास फूट-फूट कर रोता रहा। इस दृश्य ने राहगीरों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी विचलित कर दिया। सबकी आंखें नाम हो गई जब प्रेमी अपनी प्रेमिका की दर्दनाक मौत होने पर बिलखता रहा।

मिली जानकारी के मुताबिक कपूरथला पंजाब का युवक अपनी प्रेमिका युवती के साथ ज्वालामुखी मंदिर पहुंचे और माथा टेकने के बाद उनका शादी करने का इरादा था। सोमवार देर रात मंदिर में दर्शन करने के बाद दोनों ज्वालामुखी बाईपास पर पैदल टहल रहे थे।

इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने युवती को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौका पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। उसके साथ ही मामला दर्ज करके आरोपी वाहन चालक व वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!