कहा-“आपसे कीमती कुछ और नहीं” स्वयं को मूल्यवान बनाएं
कुल्लू, करंट न्यूज़ : देवभूमि हिमाचल प्रदेश के मनाली (घुड़दौड़) स्थित साधना धाम में 12 मई से एक माह तक चलने वाले ध्यान साधना शिविर का शुभारंभ विश्व जागृति मिशन के अध्यक्ष गुरुदेव सुधांशु महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

इस मौके पर हरियाणा गुरुग्राम से आए साधक नवीन श्रीवास्तव सहित और कई साधकों ने इस दिव्य वातावरण में बुलाने पर स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

साधकों को सम्बोधित करते हुए सुधांशु महाराज ने कहा कि जीवन में हर बार लगता है कि आने वाला समय में सब कुछ ठीक हो जाएगा लेकिन ऐसा होता नहीं है। जब तक अभी से आरम्भ नहीं करेंगे तब तक जीवन में कोई भी परिवर्तन सम्भव नहीं होगा तथा मूल्यवान बनाने के लिए हर समय स्वयं को गढ़ें।

उन्होंने कहा कि उम्र बीत जाने के बाद व्यक्ति पछताता है और अपना स्वर्णिम अवसर को पहचान नहीं पाता है। इसलिए अभी से अपने भविष्य को ठीक और खुद के लिए कार्य करने की सलाह दी।
सुधांशु महाराज ने आगे कहा कि दुनिया में कीमती तो बहुत सी चीज हैं लेकिन आपसे ज्यादा कीमती कुछ भी नहीं है। अपने वक्त, सेहत और समय को ध्यान में रखते हुए कीमती जीवन को खराब न करें।
निश्चय करें कि क्या करें जिससे अपनी कीमत बनाई जा सके। हर पल चेहरे पर प्रसन्नता, पूरे शरीर में आनंद की अनुभूति तथा आकर्षक व्यक्तित्व बनाते हुए अपने स्वास्थ्य के लिए समय अवश्य निकालें।

उन्होंने एक घंटा समय रोज निकालने की सलाह देकर जीवन को बेशकीमती बनाने को कहा। बचे हुए जीवन को सबसे निरोग, स्वस्थ और महत्वपूर्ण बनाकर जीना है बताते हुए भगवान से माफी मांगकर अपने को ठीक करने की शक्ति मांगें।

विश्व जागृति मिशन के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री देवराज कटारिया ने बताया कि पूज्य गुरुदेव के भक्तों एवं साधकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष मनाली के साधना धाम में ध्यान साधना शिविर का आयोजन मिशन विगत कई वर्षों से करता आ रहा है। उन्होंने सभी के जीवन में गुरुदेव की कृपा सहित सुख समृद्धि प्राप्त हो ऐसी प्रार्थना परमात्मा से की।