Spread the love

आनी (कुल्लू), करंट न्यूज़ : बीती देर रात जिला कुल्लू के आनी उपमंडल के तहत नित्थर-कोयल-बायल मार्ग पर एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय दूनी चंद निवासी गांव शोचा देहरा, ग्राम पंचायत नित्थर जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, दूनी चंद लुहरी में पटेल इंजीनियरिंग हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में चालक के पद पर तैनात था। बुधवार रात जब वह अपनी कार से घर जा रहा था।

इसी दौरान नित्थर-कोयल-बायल सड़क पर जीरो प्वाइंट से उसकी कार गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार सड़क से नीचे लुढ़कते हुए एक चीड़ के पेड़ में फंस गई। जबकि, दूनी चंद का शव कार से काफी दूर जाकर गिरा हुआ था।

वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए निरमंड अस्पताल भिजवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

आनी के डीएसपी आनी राजीव मेहता ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!