Spread the love

शिमला, करंट न्यूज़ : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने आज विधानसभा में कहा कि हिमाचल सरकार जल्द ही असिस्टेंट प्रोफेसर के 100 पद मेडिकल कॉलेज में भरने जा रही है। इन पदों को राज्य चयन आयोग के द्वारा भरा जाएगा।

बताया कि यह पद वॉक इन इंटरव्यू की जगह लिखित परीक्षा से ही भरे जाएंगे। कहा कि सिफारिश की गुंजाइश खत्म करने के लिए वॉक इन इंटरव्यू बंद किया है।

उन्होंने कहा कि आईजीएमसी व टांडा मेडिकल कॉलेज के अलावा अन्य मेडिकल कॉलेज को भी सभी सुविधाओं के साथ चलाने के लिए सरकार प्रयासरत हैं।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि 6 महीने में प्रदेश की किसी भी पीएचसी में स्टाफ की कमी नहीं रहेगी

इसके साथ ही 1 वर्ष के भीतर हम मेडिकल टूरिज्म की तरफ बढ़ेंगे। जिससे हिमाचल में हैल्थ टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। कहा कि मेडिकल कॉलेजों में भी स्टाफ की कमी पूरी की जाएगी और रेशनेलाइजेशन भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 400 एमबीबीएस डॉक्टरों की भर्ती की जा रही है। इसके साथ ही स्टाफ नर्स के खाली पदों को भी भरा जा रहा हैं। चिकित्सा संस्थानों में रेडियोलॉजिस्ट की कमी भी पूरी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों को स्ट्रेंथन किया जा रहा है, जबकि पूर्व सरकार में भर्तियों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिसके कारण स्वास्थ्य संस्थानों की दशा खराब हुई है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!