Spread the love

कुल्लू, प्रिया शर्मा : जिला कुल्लू के अखाड़ा बाजार में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसा पेश आया। जिसमें कार और जीप के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार इस दुर्घटना का मुख्य कारण रही।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग भी सहम गए।हादसे में कार सवार एक युवक घायल हुआ है, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हालांकि गनीमत रही कि कार के एयरबैग समय पर खुल जाने से बड़ा जानी नुकसान टल गया और अन्य लोग सुरक्षित बच गए।

वहीं जीप को काफी नुकसान पहुंचा है। जीप चालक आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित बताया जा रहा है, जिसने प्रशासन और स्थानीय लोगों से सहायता की गुहार लगाई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि बाजार और रिहायशी इलाकों में धीमी गति से वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!