Spread the love

हमीरपुर, करंट न्यूज : नशे का अवैध कारोबार करने वालों कके खिलाफ कार्रवाई करते हुए हमीरपुर के सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एनआईटी के छात्रों को चरस सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी को कुल्लू से गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना प्रभारी कुलवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीते दिन कुल्लू में छापेमारी करते हुए चरस सप्लाई के मुख्य आरोपी को कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगते लोरन कस्बे से गिरफ्तार किया।

जो एनआईटी के छात्रों को चरस सप्लाई करता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान 29 वर्षीय अश्विनी कुमार पुत्र झाबे राम निवासी गांव लोरन जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।

थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। ताकि नशे के इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!