करंट न्यूज ब्यूरो
कुल्लू
नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा छेड़े गये अभियान के तहत बजौरा स्थित प्रदेश पुलिस के सीआईडी नारकोटिक्स विंग ने एक युवक को 672 ग्राम चरस के साथ धर दबोचा।
जानकारी देते हुये सीआईडी नारकोटिक्स विंग बजौरा के डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि बुधवार शाम को इंस्पेक्टर नरेश चंद के नेत्त्व में पुलिस टीम दियार रोड़ में गश्त पर थी।
इसी दौरान बागरनाला में एक युवक को शक के आधार पर रोका और उसकी तलाशी ली। तो उससे 672 ग्राम चरस बरामद की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफतार करके भुंतर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
प्रियंक गुप्ता ने बताया कि आरोपी की पहचान 37 वर्षीय नरेंद्र कुमार गांव हुरला तह. भुंतर कुल्लू के तौर पर हुई है। बताया कि भुंतर थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।