Spread the love

पतलीकूहल (कुल्लू), कुलभूषण अवस्थी : शनिवार को भानू आई अस्पताल कुल्लू के सौजन्य से ग्राम पंचायत कटराईं के भवन में आंखों के निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया।

इस मौके पर आस पास के गाँवों के बहुत से लॉगिन ने शिविर में पहुंच कर अपनी आंखों की जांच करवाई।

जानकारी देते हुए भानू अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कुसुम भानू ने बताया कि कटराईं पंचायत की तरफ से आंखों के निःशुल्क जांच-परीक्षण हेतू शिविर लगाए जाने का आग्रह किया था। उसी के मद्देनजर अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस शिविर का आयोजन किया गया।

उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान लगभग 170 लोगों की आंखों की जांच की गई। जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाईयां भी वितरित की गईं।

उन्होंने बताया कि भानु अस्पताल द्वारा समय-समय इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाता है। ताकि लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।

शिविर आयोजन के लिए ग्राम पंचायत प्रधान व अन्यों ने भानु अस्पताल प्रबंधन व डॉक्टर कुसुम भानु का आभार जताया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!