कुल्लू/बिलासपुर, करंट न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स फेडरेशन के राज्य स्तरीय चुनाव देव सदन कुल्लू में संपन्न हुए। यह राज्य स्तरीय चुनाव प्रभारी मदनलाल हिमाचल सचिवालय पेंशनर्स संगठन के प्रधान की अध्यक्षता में संपन्न हुए।

जानकारी देते हुए डॉक्टर सदा राम शर्मा ने बताया कि इस राज्य स्तरीय चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष हिम्मत राम शर्मा जिला मंडी व महासचिव टीडी ठाकुर जिला कुल्लू को चुना गया। जबकि जिला बिलासपुर से अमरनाथ धीमान को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। कोषाध्यक्ष डीडी शर्मा चुने गए।

डॉक्टर सदा राम शर्मा व जिला बिलासपुर के सभी प्रदेश प्रतिनिधियों ने संपूर्ण हाउस का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अमरनाथ धीमान के वरिष्ठ उप प्रधान चुने जाने से जिला के समस्त पेंशनर्स वर्ग में खुशी की लहर है।

क्योंकि अमरनाथ धीमान लंबे समय तक शिक्षक समाज को जिला व प्रदेश स्तर पर अपना सशक्त नेतृत्व प्रदान करते रहे है। वह बहुत ही ईमानदार, मिलनसार, कर्मठ एवं सभी पेंशनर्स के प्रति समर्पित हैं।

अमरनाथ धीमान ने प्रदेश के सभी पेंशनर्स का सर्वसम्मति से इस दायित्व को प्रदान करने के लिए हार्दिक धन्यवाद किया है। कहा है कि वे समर्पित भाव से पेंशनर्स की समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाने में अपना भरपूर सहयोग प्रदान करेंगे।