Spread the love

झाकड़ी (शिमला), करंट न्यूज़ : नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने 7200 मिलियन यूनिट्स (2024-25) के अपने एमओयू एनर्जी लक्ष्य को पार करते हुए दूसरा सबसे तीव्रता से ऊर्जा उत्पादन करके एक नई उपलब्धि हासिल की है।

इस परियोजना ने 28 फरवरी, 2025 को 16:40 बजे एमओयू एनर्जी लक्षय 7200 मिलियन यूनिट का दूसरा सबसे तीव्र ऊर्जा उत्पादन का ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है l

यह कीर्तिमान पिछले रिकॉर्ड, जो कि 28 फरवरी, 2020 को दूसरे सबसे तेज 7200 मिलियन यूनिट (दूसरा सबसे अधिक वार्षिक उत्पादन) को पार करते हुए प्राप्त किया गया है। जबकि सबसे तेज़ 7200 एमयू 4 फरवरी, 2012 को हासिल किया गया था, जो अब तक के सबसे अधिक वार्षिक उत्पादन के दौरान हासिल किया गया था। 7200 मिलियन यूनिट ऊर्जा उत्पादन का यह अविश्वसनीय एमओयू लक्ष्य ग्यारह महीनों में हासिल किया गया है।

एनजेएचपीएस सतलुज नदी पर स्थित है और सतत्त ऊर्जा उत्पादन में एक प्रमुख योगदानकर्ता है। इस परियोजना ने अत्याधुनिक तकनीकों और कुशल जल प्रबंधन के माध्यम से यह लक्ष्य हासिल किया है।

एनजेएचपीएस को देश का पहला हाइड्रो पावर स्टेशन होने का गौरव प्राप्त है, जहां सेंट्रल रोबोटिक हार्ड कोटिंग सुविधा स्थापित किया गया है, जो बिजली उत्पादन के उपकरणों के कोटिंग एवं रखरखाव में मदद करती है। इसके अतिरिक्त, एनजेएचपीएस को भारत की पहली बहुउद्देशीय हरित हाइड्रोजन पायलट परियोजना स्थापित करने का गौरव भी प्राप्त है।

मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख एनजेएचपीएस आशुतोष बहुगुणा ने इस अवसर पर अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, निदेशक मंडल का भी उनके दिशा निर्देश एवं परस्पर सहयोग के लिए धन्यवाद किया l

उन्होंने प्रकृति, प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े समस्त भागीदारों, भारत सरकार विद्युत मंत्रालय, हिमाचल सरकार के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन का धन्यवाद किया। उल्लेखनीय उपलब्धि एनजेएचपीएस के प्रत्येक विभाग, विशेष रूप से ओएंडएम पॉवरहाउस और नाथपा टीम के अटूट समर्थन के बिना असंभव थी।

उन्होंने कहा कि ऐसे कीर्तिमान हम सभी के उत्तरदायित्व को और भी बढ़ाते हैं। हमें इसी समर्पण व कार्यशीलता के साथ आगे भी निरंतर नए रिकॉर्ड बनाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!