करंट न्यूज ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)
हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से पुलिस के जवान बड़ी तादाद में कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। पहले मंडी जिला की घट्टा चौंतड़ा पुलिस चौकी फिर पालमपुर थाने में पुलिस जवानों के कोरोना संक्रमित होने से चौकी व थाने को कुछ समय के लिये बंद करना पड़ा।
अब बिलासपुर जिला के घुमारवीं उपमंडल मुख्यालय पर घुमारवीं थाने मेें भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार घुमारवीं पुलिस थाना में 12 जवान एक साथ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
जिससे थाने में हड़कंप मच गया है। इसके बाद अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर थाने को बंद कर दिया है। जबकि अन्य जवानों को आइसोलेट कर दिया गया है।