Spread the love

एजेंसी
नई दिल्ली

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने जेईई मेन परीक्षा 2021 के अप्रैल और मई सत्र के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन नहीं किया है। वे एनटीए की अधिकारिक वेबसाइट के जरिए 4 अप्रैल 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पांच अप्रैल 2021 फीस जमा करने की अंतिम तिथि है।

आवेदन से पहले पढ़ें नोटिफिकेशन

इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी एनटीए की ओर से जारी अधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ने के बाद ही आवेदन करें. नियमानुसार किया गया आवेदन ही मान्य होगा। आनलाइन आवेदन पत्र में गलती या फिर कमी पाए जानें पर उसे रद्द भी किया जा सकता हैं। एनटीए की ओर से कहा गया है कि आवेदन पत्र में गलती को सुधारने का मौका नहीं दिया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ने के बाद ही आवेदन करें।

इस तिथि को अप्रैल सत्र की परीक्षा

एनटीए की ओर से फरवरी और मार्च सत्र की परीक्षा संपन्न कराई जा चुकी है। अभी अप्रैल और मई चरण की परीक्षा का आयोजन होना बाकी है। अप्रैल चरण की परीक्षा का आयोजन 27, 28, 29 और 30 अप्रैल तक दो पालियों में किया जाएगा।

इस तारीख को हुई थी फरवरी और मार्च सत्र की परीक्षा

जेईई मेन पहले चरण की परीक्षा का आयोजन 23 फरवरी 2021 से 26 फरवरी 2021 के बीच किया गया थी। इसके लिए करीब 6 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। वहीं मार्च चरण की परीक्षा का आयोजन 15 मार्च 2021 से 18 मार्च 2021 के बीच किया गया था।

पहली बार 13 भाषाओं में परीक्षा

पहली बार परीक्षा का आयोजन हिंदी और अग्रेजी के साथ 13 भाषाओं में किया जा रहा है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस परीक्षा के लिए देश के विभिन्न राज्यों के साथ विदेशों में भी केंद्र बनाए गए हैं।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!