Spread the love

करंट न्यूज ब्यूरो
धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में चिट्टे तस्करी को लेकर कुख्तात चिट्टा तस्कर को पुलिस ने पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार किया है। उसके साथ ही दो अन्य आरोपी भी पकड़े गए हैं। तीन महीनों की कड़ी मशक्कत के बाद इंदौरा की छन्नी वैली से नशे के सबसे बड़े सौदागर को गिरफ़्तार करने में कामयाबी मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार, गोविंदा नाम के इस आरोपी को पुलिस ने पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार किया है। वह अपनी पत्नी के साथ काफी समय से फरार चल रहा था।

एसएसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि नशा तस्कर गोविंदा के घर से 302 ग्राम हेरोइन और उसकी गाड़ी से 259 ग्राम हेरोइन चिट्टा, 1059 नशीले कैप्सूल 14.5 लाख रुपये नगद पकड़े गए थे। एक अन्य नशा तस्कर सिकंदर उर्फ निम्मा से 377.8 ग्राम हेरोइन और 1 लाख 74 हजार रुपये बरामद किए थे। पूरे परिवार को गिरफ्तार कर उसकी सम्पत्ति को सील कर दिया गया था, किंतु मुख्य दोनों आरोपी फरार हो गए थे, जिनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही थी।

देर रात को पकड़े गए

एसपी ने बताया कि शुक्रवार बीती रात इन्हें पकड़ने में कामयाबी हासिल की गई है। उन्हें गुप्त सूचना मिली थी और आईपीएस अशोक रत्न व थाना प्रभारी इन्दौरा सुरिंदर धीमान के नेतृत्व में एक टीम मोहाली रवाना हुई और यहां से आरोपियों को दबोचा गया है। धर्मिन्दर उर्फ गोविंदा पर अन्य जिलों में भी नशा तस्करी के कई मामले दर्ज है।

एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने कहा कि नशा तस्करी कतई बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। बताया कि ज्यादातर नशा तस्करों की संपत्तियों को खंगाला जा चुका है। जल्द ही उनकी संपत्तियों को जब्त किया जाएगा।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!