Spread the love

कुल्लू, करंट न्यूज़ : कुल्लू जिले के भुंतर थाना क्षेत्र से महिला से धोखाधड़ी और दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है। मामले में मंडी जिले के धनोटू थाने से जीरो FIR भुंतर स्थानांतरित हुई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

क्या है आरोप –

शिकायत के अनुसार पीड़िता मेलों में दुकानदारी करती है। वर्ष 2022 में मंडी शिवरात्रि मेले के दौरान उसकी जान-पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी विकास कुमार से हुई थी।

आरोप है कि आरोपी ने कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान तलाक होने और शादी करने की बात कहकर महिला को भुंतर स्थित एक आश्रम में किराए के कमरे में ले गया और उसके साथ गलत काम किया। शिकायत में कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है।

महिला का आरोप है कि आरोपी ने बाद में भी शादी का झांसा देकर शोषण किया, निजी फोटो लिए और जून-जुलाई 2022 में सोनीपत ले जाकर 4-5 महीने तक साथ रखा।

इसके अलावा 2022 से अब तक आरोपी ने करीब 9 लाख रुपये और दुकान का सामान ले लिया और वापस नहीं किया। मई 2026 तक न तो अपनी पत्नी से तलाक लिया और न ही उसके साथ शादी की। लेकिन अब निजी फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है।

पुलिस बोली – जांच जारी

भुंतर पुलिस ने बताया कि धनोटू थाने से CCTNS पोर्टल के माध्यम से जीरो FIR प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!