Spread the love

कुल्लू, करंट न्यूज़: जिला मुख्यालय के साथ लगते बाशिंग गांव में गुरुवार को एक घर की रसोई गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग का गोला बन गई। आग की चपेट में आने से घर की महिला किंतु देवी और उसके तीन छोटे बच्चे झुलस गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

घटना के वक्त घर में किंतु देवी के अलावा 7, 8 और 10 साल के तीन बच्चे मौजूद थे। रसोई में सिलेंडर से गैस लीक हो रही थी, तभी अचानक आग भड़क उठी। लपटों ने कुछ ही सेकंड में रसोई को अपनी चपेट में ले लिया।

चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी और ग्रामीण दौड़े। उन्होंने पानी और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। ग्रामीणों की तत्परता से आग को घर के दूसरे हिस्सों में फैलने से रोक दिया गया।

आग में रसोई का सारा सामान जल गया। नुकसान का प्रारंभिक आकलन करीब एक लाख रुपये आंका गया है।

अग्निशमन विभाग कुल्लू के अधिकारी प्रेम ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी, लेकिन ग्रामीणों ने दमकल के पहुंचने से पहले ही आग पर पूरी तरह काबू पा लिया था। घायल खतरे से बाहर हैं।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!