मनाली, करंट न्यूज़ : मनाली में भरोसे का कत्ल कर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने पहले होटल संचालक का मोबाइल चुराया और फिर उसी के बैंक खाते से 5.14 लाख रुपये उड़ा लिए।

क्या है पूरा मामला?
शिकायतकर्ता राकू राम, सागर रिजॉर्ट मनाली के संचालक हैं। उन्होंने थाना मनाली में शिकायत दी है कि –
10 अक्टूबर को योगेश देसाई उनका मोबाइल फोन, जिसमें बैंक खाते से लिंक सिम लगा था, बिना बताए लेकर चला गया।
राकू राम को पहले लगा फोन कहीं रह गया होगा, लेकिन 16 अक्टूबर को जब उन्होंने डुप्लीकेट सिम निकलवाकर मोबाइल बैंकिंग चालू की तो होश उड़ गए। उनके खाते से 5,14,000 रुपये किसी और खाते में ट्रांसफर हो चुके थे।

पुलिस जांच में जुटी
शिकायत मिलते ही थाना मनाली पुलिस ने योगेश देसाई के खिलाफ चोरी और धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है और बैंक ट्रांजेक्शन की डिटेल खंगाली जा रही है।