AITP के बाद अब बेसिक परमिट की वैधता भी बढ़ी, डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने जारी किए आदेश – शिमला, मनाली, धर्मशाला के ऑपरेटरों में खुशी
शिमला, करंट न्यूज़ : हिमाचल के हजारों टैक्सी ऑपरेटरों के लिए बड़ी खुशखबरी है। परमिट के चक्कर में बार-बार दफ्तरों के चक्कर काटने का झंझट अब खत्म हो गया है। सरकार ने बेसिक परमिट की वैधता भी 15 साल करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

AITP के बाद दूसरा तोहफा
इससे पहले सरकार ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट (AITP) की वैधता 15 साल कर चुकी थी। अब बेसिक परमिट पर भी वही राहत दे दी गई है।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने खुद इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बेसिक परमिट की अवधि बढ़ाने के आदेश जारी हो चुके हैं।
क्या होगा फायदा?
डिप्टी CM के अनुसार परमिट की अवधि बढ़ने से –
- ऑपरेटरों का समय और पैसा दोनों बचेगा
- बार-बार नवीनीकरण की टेंशन खत्म होगी
- वाहन संचालन की लंबी योजना बनाना आसान होगा
पर्यटन नगरी के ऑपरेटरों में खुशी

प्रदेश का टैक्सी कारोबार सीधे पर्यटन से जुड़ा है। शिमला, मनाली और धर्मशाला जैसे हॉट टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर हजारों टैक्सियां चलती हैं।
टैक्सी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान राम रत्न शर्मा ने कहा कि सरकार के इस फैसले से ऑपरेटरों को बड़ी राहत मिली है। AITP और अब बेसिक परमिट दोनों की वैधता 15 साल होने से कारोबार करना आसान हो गया है।