Spread the love

जसवां-परागपुर (कांगड़ा), करंट न्यूज़ :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए परागपुर को नया उपमंडल (सब-डिवीजन) घोषित कर दिया है। इसकी आधिकारिक अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा *27 सितंबर 2026 को जारी* की गई है।

इसी के साथ परागपुर उपमंडल अस्तित्व में आ गया है। अधिसूचना के साथ ही सरकार ने उपमंडलाधिकारी (SDM) की तैनाती भी कर दी।

*मुख्यमंत्री की घोषणा पर लगी मुहर*

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 25 जनवरी 2026 को 56वें राज्यत्व दिवस के अवसर पर जसवां-परागपुर के डाडासीबा में SDM कार्यालय खोलने की घोषणा की थी।

9 महीने बाद उस घोषणा पर अमल करते हुए सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी। नया उपमंडल देहरा उपमंडल से अलग होकर बना है और इसका मुख्यालय परागपुर में रहेगा।

*किस कानून के तहत बना नया उपमंडल*

अधिसूचना में सरकार ने इस पुनर्गठन को जनहित में आवश्यक कदम बताया है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश भू-राजस्व अधिनियम, 1954 की धारा 14, रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1908 की धारा 5 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत शक्तियों का प्रयोग किया गया है।

*46 पटवार सर्किलों का पुनर्गठन*
नए उपमंडल में देहरा के क्षेत्राधिकार से 4 तहसीलों के 46 पटवार सर्किल अलग कर शामिल किए गए हैं।

*1. रक्कड़ तहसील – 13 पटवार सर्किल*
रक्कड़, चपलाह, भरोली जदीद, कुड़ना, सलेटी, खरोटी, कलोहा, कौलापुर, चौली, कूहना, निहारी, शांतला, अलोह।

*2. जसवां तहसील – 10 पटवार सर्किल*
स्वाणा, न्याड़, पपलोथर, काहनपुर, कोटला, अमरोह, जंडौर, बाड़ी, घाटी, मलोट।

*3. डाडासीबा तहसील – 11 पटवार सर्किल*
कस्बा सीबा, लग, पंजल, जखधार, वैह, शामनगर, दोदरा, जम्बल, चनौर और संबंधित क्षेत्र।

*4. परागपुर तहसील – 12 पटवार सर्किल*
गढ़, वालियाणा, चलाली, समनोली, कड़ोआ, नलसूहा, चंबा, बणी, सेहरी, गरली, नाहन, नगरोटा।

*SDM ने संभाला कार्यभार*

वर्ष 2020 बैच के HPAS अधिकारी निशांत कुमार ने रविवार 27 सितंबर को ही परागपुर के पहले SDM के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। वह परागपुर के पहले एसडीएम होंगे। जिनको  कुल्लू से ट्रांसफर करने के बाद कहीं नियुक्ति नहीं दी गई थी।

*लोगों को मिलेगी बड़ी राहत*

प्रशासनिक पुनर्गठन से क्षेत्र की विशाल आबादी को राजस्व, भूमि रिकॉर्ड और अन्य सरकारी कार्यों के लिए अब देहरा के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्थानीय स्तर पर ही काम निपटने से समय और दूरी दोनों बचेगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!