Spread the love

आनी (कुल्लू), करंट न्यूज़ : कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। आनी के हरीपुर-नागण क्षेत्र में देर रात एक कार गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

*रात के अंधेरे में हुआ हादसा*

जानकारी के अनुसार हादसा *21 सितंबर की रात लगभग 3:30 बजे* हुआ। फायर स्टेशन आनी से मिली सूचना के अनुसार हरीपुर-नागण के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गाड़ी में लगभग 5 लोग सवार थे।

हादसे की रिपोर्टिंग सुबह 8 बजे हुई, जिसके बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

*4 शव बरामद, 1 घायल रामपुर रेफर*

ताजा जानकारी के अनुसार मौके पर 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। जबकि 1 घायल व्यक्ति को निकालकर उपचार के लिए *रामपुर अस्पताल* भेजा गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मौके पर अभी भी सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रशासन ने कहा है कि ऑपरेशन पूरा होने और बाकी विवरणों की पुष्टि के बाद ही पूरी जानकारी साझा की जाएगी। खबर लिखे जाने तक मृतकों व घायल की पहचान नहीं हो पाई थी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!