चंडीगढ़, करंट न्यूज़ : एनएचपीसी के क्षेत्रीय कार्यालय, सेक्टर-31ए, चंडीगढ़ में श्री विश्वकर्मा दिवस बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक आदित्य गौतम सहित कार्यालय के सभी कार्मिकों ने सपरिवार भाग लेकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि व उन्नति के लिए प्रार्थना की।

पूजा के बाद हवन का आयोजन किया गया। हवन के उपरांत दोपहर 1 बजे से लंगर लगाया गया, जिसमें आसपास के कार्यालयों के कार्मिकों और उनके परिवारजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर सभी ने भगवान विश्वकर्मा से एनएचपीसी की निरंतर प्रगति और राष्ट्र निर्माण में उसके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम ने एनएचपीसी परिवार में आस्था, एकता और सौहार्द की भावना को और मजबूत किया।