Spread the love

कुल्लू, करंट न्यूज़ : हिमाचल के कुल्लू जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कुल्लू-मनाली सड़क पर वामतट के पास एक बोलेरो कैंपर (HP-34F-5819) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 18 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक युवक गंभीर रूप से घायल है।

*भडोगी जा रहे थे दोनों*

मृतका की पहचान कविता (18) पुत्री देवी राम, निवासी घोट, पंचायत काईस के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान आर्दश (22) पुत्र हेमराज, निवासी पालगी, गड़सा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार दोनों देर रात भडोगी गांव की ओर जा रहे थे। वामतट के समीप पहुंचते ही गाड़ी ने नियंत्रण खो दिया और खाई में गिर गई। हादसे में युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

*पुलिस ने शुरू की जांच*

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!