Spread the love

चंबा, करंट न्यूज़ : 
हिमाचल के चंबा जिले में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। *तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास* यात्रियों से भरी एक निजी बस नीचे सड़क में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में *चालक व परिचालक समेत 7 लोगों की मौत* हो गई, जबकि *11 यात्री घायल* हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को सड़क तक पहुंचाया।

*बैरागढ़ से चंबा जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुई शर्मा बस बैरागढ़ से चंबा की ओर आ रही थी। बस में करीब *20 से 25 सवारियां* सवार थीं। सुबह के समय चालुज मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

हादसे के बाद सड़क पर अफरातफरी का माहौल बन गया। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शवों व घायलों को निकालने में मदद की।

*पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा

चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया। प्रशासन की टीम भी बचाव कार्य में जुट गई।

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसपी ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी या चालक से चूक को वजह माना जा रहा है।

*इन 7 लोगों की गई जान

हादसे में जान गंवाने वालों में चालक और कंडक्टर भी शामिल हैं।
1. *रूप सिंह* पुत्र राधाराम, गांव चिल्ली थल्ली – _चालक_

2. *तेज सिंह* पुत्र प्यारे लाल, गांव सत्यास तरेला – _कंडक्टर_

3. *जगदेव* पुत्र धर्म सिंह, गांव बाहला देवीकोठी

4. *हरदेई* पत्नी जगदेव, गांव बाहला देवीकोठी 

5. *देसराज* पुत्र त्रिलोचन, गांव बाहला देवीकोठी

6. *निलमा* पत्नी मोतीराम, निवासी चिल्ली देवीकोठी

7. *जगदेई* पत्नी हरिलाल, गांव बाहला देवीकोठी

*राहत कार्य में जुटा प्रशासन

हादसे की खबर फैलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने और घायलों के समुचित इलाज का आश्वासन दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!