Spread the love

निरमंड (कुल्लू)| करंट न्यूज़: राजकीय महाविद्यालय निरमंड में हिमाचल प्रदेश कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (HGCTA) की स्थानीय इकाई का गठन कर लिया गया है। इसको लेकर महाविद्यालय के स्टाफ रूम में HGCTA के सभी सदस्यों की सामान्य बैठक आयोजित की गई। 

बैठक का मुख्य उद्देश्य *स्थानीय इकाई का गठन करने के साथ-साथ सदस्यों की सदस्यता का नवीनीकरण करना था।

*सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी* 

बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। 
*अध्यक्ष*: कैप्टन डॉ. संदीप ठाकुर 
*उपाध्यक्ष*: प्रो. सुरेंद्र धीमान। *महासचिव*: डॉ. गौरव सूद। 
*कोषाध्यक्ष*: राहुल शर्मा।
*सलाहकार*: प्रो. राजेश चौहान। 

*CAS को शीघ्र लागू करने की मांग*
 
नवनिर्वाचित स्थानीय इकाई ने इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार से प्रदेश के सभी महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए Career Advancement Scheme (CAS) को शीघ्र लागू करने की मांग की। 

इकाई ने कहा कि शिक्षकों के *करियर उन्नयन से जुड़े लंबित मामले* लंबे समय से अटके हुए हैं। CAS को लागू करने और लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने से उच्च शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों को न्याय और उचित प्रोत्साहन मिल सकेगा।

*शिक्षकों की एकता और सहयोग का संकल्प* 

HGCTA निरमंड इकाई ने बैठक में संकल्प लिया कि वह *शिक्षकों के हितों से जुड़े मुद्दों* को संगठनात्मक स्तर पर मजबूती से उठाएगी। साथ ही महाविद्यालय के शिक्षकों के बीच *एकता, सहयोग और समन्वय* बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!