करंट न्यूज डेस्क : धन, संपदा, कला और प्रेम के कारक शुक्र 1 अगस्त 2026 को कन्या राशि में गोचर करेंगे। कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। बुध को बुद्धि, व्यापार और संचार का कारक माना गया है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध और शुक्र के बीच परम मित्रता का भाव है। बुध और शुक्र के प्रभाव से व्यक्ति की कुंडली में कलात्मकता और बौद्धिक क्षमता में अच्छा तालमेल बनता है।
शुक्र का कन्या राशि में गोचर 1 अगस्त को सुबह 06 बजकर 03 मिनट पर होगा और इस राशि में 2 सितंबर तक रहेंगे। पंडित नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि शुक्र का गोचर किसी भी राशि के लिए खराब सिद्ध नहीं होता है।
लेकिन कुंडली में शुक्र की स्थिति के आधार पर शुभ प्रभावों में कमी या अधिकता हो सकती है। शुभता का प्रतीक शुक्र का गोचर ज्यादातर शुभ और सामान्य फल प्रदान करता है।
हालांकि कुछ विशेष परिस्थितियों में शुक्र अशुभ फल प्रदान कर सकता है। शुक्र का कन्या गोचर 5 राशियों के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है। इस समय शुक्र के प्रभाव से इन राशियों को शुभ समाचार मिलने के साथ धन लाभ भी हो सकता है। जानें शुक्र गोचर की लकी राशियां।
वृषभ राशि-
वृषभ राशि वालों को अपनी धन की स्थिति में अच्छा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस समय आपको किसी अच्छी खबर की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय कहा जाएगा।
पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन अच्छा होगा। व्यापारिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। कुटुंबों में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि-
मिथुन राशि वालों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं। आप बुद्धि के बल पर सफलता पाएंगे। आपकी निर्णय क्षमता गजब की रहेगी। लोग आपकी वाणी और सौंदर्य से प्रभावित हो सकते हैं।
भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के संकेत हैं। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। कुछ लोगों को नौकरी में तरक्की के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है।
वृश्चिक राशि-
वृश्चिक राशि के लिए शुक्र का गोचर अच्छी खबर दिला सकता है। इस समय आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। धन की स्थिति में सकारात्मक बदलाव होगा।
आर्थिक पक्ष मजबूत होने से कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। व्यक्तित्व में निखार आएगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं। व्यावसायिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत अच्छी रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि-
धनु राशि के लिए यह समय किसी बड़ी सफलता को पाने का है। इस समय आप करियर में अच्छी तरक्की कर सकते हैं। कार्यों में गति आएगी और मनमुताबिक परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
सहकर्मी और सीनियर आपके काम से प्रभावित होंगे। निवेश के लिए समय उत्तम है और आपको अच्छे अवसर भी मिलेंगे। आय के नए-नए स्रोत मिलेंगे और पुराने साधनों से भी रुपए-पैसे आएंगे।
मकर राशि-
मकर राशि वालों को इस समय भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्यवश कुछ बिगड़े हुए काम बन सकते हैं। अटके हुए धन की वापसी के संकेत हैं। इस समय आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
सरकारी तंत्र का लाभ मिलेगा। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा और रिश्ते में मजबूती आएगी। परिवार से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। व्यापार में विस्तार के योग हैं। नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा समय है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।