Spread the love

शिमला | करंट न्यूज़: मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए *28 से 31 जुलाई* तक भारी से बहुत भारी बारिश का *‘ऑरेंज अलर्ट’* जारी किया है। अगले 4 दिनों तक 3 से 5 जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है।

*कहां-कहां अलर्ट*
 
शिमला मौसम केंद्र के अनुसार *28 जुलाई* को शिमला, सोलन, सिरमौर और मंडी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश।
*29 जुलाई*: ऊना, कांगड़ा और सिरमौर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश। 
*30 जुलाई*: ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा और कांगड़ा में भारी बारिश।
*1 अगस्त तक* पूरे प्रदेश में बारिश का अनुमान

*भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित* 

*राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक बाढ़ के कारण राज्य भर में 135 सड़कें बंद हैं।

इसके अलावा 38 पेयजल आपूर्ति योजनाएं और 44 बिजली ट्रांसफॉर्मर भी खराब मौसम के कारण प्रभावित हुए हैं।

*मानसून में अब तक 15 मौतें*

मिले आंकड़ों के मुताबिक 30 जून को मानसून आने के बाद से अब तक भूस्खलन और बाढ़ की घटनाओं में *15 लोगों की मौत* हो चुकी है।

प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के किनारे न जाने और पहाड़ी इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!