Spread the love

कुल्लू | करंट न्यूज़: कुल्लू जिला की आस्था का प्रतीक तीन दिवसीय धार्मिक उत्सव ‘दियार ह’ सोमवार को विधिवत रूप से संपन्न हुआ। मेले के अंतिम दिन खेल गतिविधियों ने लोगों को खूब आकर्षित किया।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन

काहिका मेले के उपलक्ष्य पर स्थानीय खेल प्रेमियों द्वारा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 3 दर्जन से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता का विधिवत समापन बंजार भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इससे पूर्व उन्होंने पहले मैच में रिबन काटकर प्रतियोगिता का आगाज भी किया और युवा खिलाड़ियों को जीत के लिए प्रोत्साहित किया।

खेल से बनता है करियर – ओम प्रकाश ठाकुर

इस मौके पर खिलाड़ियों और आयोजकों को संबोधित करते हुए ओम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि “वर्तमान समय में युवा खेल के क्षेत्र में अपना करियर अन्य क्षेत्रों की तुलना में बेहतर बना सकते हैं। खेलों से शारीरिक और मानसिक तनाव भी दूर होता है।”

उन्होंने युवाओं से अपील की कि जिस किसी खेल से भी जुड़े हों, उसे निरंतर जारी रखें और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं। मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई भी दी।

गणमान्य रहे मौजूद

कार्यक्रम में आयोजकों ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें टोपी व शाल से सम्मानित किया। इस अवसर पर नरेंद्र ठाकुर, रोहित ठाकुर, वार्ड पंच भीम सेन, व्यास देव, हीरालाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!