केलंग | करंट न्यूज: उपायुक्त किरण भड़ाना ने जानकारी देते हुए बताया कि *24 जुलाई* को *सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक* लाहुल घाटी की *एसकेटीटी सड़क पर जाहलमा नाले* के पास सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लाहुल और स्पीति द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार बीआरओ 94 आरसी द्वारा नए पुल के निर्माण के लिए बड़े मरम्मत कार्य और पुल के सामान की ढुलाई की जानी है। इसी कारण प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर यातायात को अस्थायी रूप से रोकने का निर्णय लिया है।
*यातायात नियमन का विवरण*
*सड़क:* एसकेटीटी सड़क, जाहलमा नाला ।
*स्थिति:* बंद ।
*समय:* 24 जुलाई 2026, सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
*कारण:* पुल की मरम्मत कार्य और पुल के सामान की आवाजाही। यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी।
*डीसी ने की जनता से अपील*
*उपायुक्त किरण भड़ाना* ने आम जनता से सहयोग की अपील की है। कि पुल निर्माण और भारी मशीनरी की आवाजाही के दौरान *जाहलमा नाले से कम से कम 500 मीटर की दूरी* बनाए रखें। जिला प्रशासन और कार्य करने वाली एजेंसियों के साथ सहयोग करें ताकि कार्य सुरक्षित और समय पर पूरा हो सके। सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और *पुलिस तथा मौके पर तैनात अधिकारियों* के निर्देशों का पालन करें।
*आपातकालीन संपर्क*
किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लाहौल और स्पीति से संपर्क किया जा सकता है:
*94594-61355, 01900-202509, 510, 517 और टोल फ्री 1077* ।