कुल्लू | करंट न्यूज़: उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने जिले में संभावित भारी बारिश को देखते हुए सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जिले में अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर रहेगा।
*कब कैसा अलर्ट*
– *18 जुलाई* – येलो अलर्ट
– *19 से 21 जुलाई और 23 जुलाई* – ऑरेंज अलर्ट
– *22 जुलाई* – रेड अलर्ट
इस दौरान जिले में *भारी से अत्यधिक भारी वर्षा* हो सकती है।
*इन खतरों की आशंका*
मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में अचानक बाढ़, भूस्खलन, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ना, सड़कें बंद होना और बिजली, पेयजल व संचार सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है।
*विभागों को दिए निर्देश*
उपायुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों, उपमंडल अधिकारियों, जलविद्युत परियोजनाओं और आपदा प्रबंधन से जुड़ी एजेंसियों को कहा है कि अपने क्षेत्रों में *पर्याप्त कर्मचारी और मशीनरी* की व्यवस्था रखें।
*संवेदनशील स्थानों पर लगातार नजर* रखें। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए *तुरंत कार्रवाई के लिए तैयार* रहें। संचार व्यवस्था सक्रिय* रखें और हर घटना की सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दें।
*जिलावासियों और पर्यटकों से अपील*
अनुराग चंद्र शर्मा ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें।
अनावश्यक यात्रा न करें। नदी-नालों के पास न जाएं।
भूस्खलन वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें। आपात स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
उन्होंने बताया कि *जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, कुल्लू* स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। मौसम और आपदा से जुड़ी जानकारी समय-समय पर जारी की जाएगी।