मंडी, करंट न्यूज़: नगर निगम मंडी की नई शहर सरकार आज यानी 29 जून को अस्तित्व में आ जाएगी। DC मंडी ने 14 नवनिर्वाचित पार्षदों के शपथ ग्रहण का नोटिस जारी कर दिया है। सभी पार्षदों को आज 29 जून को दोपहर 2 बजे नगर निगम कार्यालय में संविधान की शपथ लेने के लिए बुलाया गया है।
*ये हैं शहर के 14 नए चेहरे:*
1. अलकनंदा हांडा – वार्ड 1, छिपनू।
2. सरिता हांडा – पुरानी मंडी।
3. निर्मल – समखेतर।
4. नर्बदा देवी – चडयाणा।
5. कृष्णा ठाकुर – राम नगर।
6. वीरेंद्र सिंह आर्य – मलोरी।
7. जितेंद्र कुमार – पंजेहटी।
8. गुरदीप कौर – पैलेस कॉलोनी।
9. सुमन – पैलेस कॉलोनी-II ।
10. नेहा – सुहड़ा मोहल्ला।
11. जितेंद्र – समखेतर।
12. गगन – भगवाहन मोहल्ला।
13. रजनी शर्मा – टारना रोड ।
14. रीता देवी – बगला, बल्ह ।
*क्यों अहम है ये शपथ:*
शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव के 11-06-2026 के नोटिफिकेशन के बाद DC मंडी को अधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है। यही शपथ मंडी नगर निगम के बोर्ड गठन की औपचारिक शुरुआत होगी। इसके बाद मेयर-डिप्टी मेयर का चुनाव होगा।
*DC का सख्त निर्देश:*
SDM सदर और बल्ह को स्पेशल मैसेंजर के जरिए 48 घंटे पहले सभी पार्षदों तक नोटिस पहुंचाने को कहा गया है। DPRO मंडी को भी व्यापक प्रचार के निर्देश दिए गए हैं। ताकि कोई पार्षद शपथ से वंचित न रहे।
*अब नजर मेयर की कुर्सी पर:*
14 पार्षदों के शपथ लेते ही मंडी में सियासी सरगर्मी तेज हो जाएगी। *महिला पार्षदों की संख्या 9 है*। ऐसे में मेयर पद पर महिला दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। आज के बाद शहमात का खेल शुरू हो गया कि शहर सरकार की कमान किसके हाथ में जाती है?