Spread the love

मंडी, करंट न्यूज़ : बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की जिला मंडी इकाई ने सेरी चांदनी में धरना-प्रदर्शन किया। समिति की महिलाओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार दोनों की नीतियों पर सवाल उठाए।

‘*चुनाव खत्म होते ही जेब पर डाका’*: डॉ वीना वैद्य

धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ वीना वैद्य ने कहा कि “देश के पांच राज्यों में जैसे ही चुनाव संपन्न हुए, उसके तुरंत बाद केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के मूल्य में वृद्धि कर पहले से ही महंगाई की मार झेल रही आम जनता की जेब पर डाका डाल दिया।” उ

न्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से दूध, ब्रेड, सब्जी व दालें समेत सभी खाद्य पदार्थ महंगे हो गए हैं। गैस का सिलेंडर 1042 रुपये का हो गया है, जबकि परिवार की कमाई पहले जितनी ही है और खर्चे बढ़ गए हैं। इससे महिलाओं के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है।”

‘बिजली बिल में फ्यूल चार्ज से निकाली कसर’: सुनीता बिष्ट

जिला कोषाध्यक्ष सुनीता बिष्ट ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “देश व प्रदेश में ऐसी परिस्थितियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। प्रदेश सरकार ने भी बिजली के बिलों में फ्यूल चार्ज लगाकर रही-सही कसर निकाल दी है। चाहे केंद्र में भाजपा की सरकार है और प्रदेश में कांग्रेस की है, परंतु दोनों की नीतियों में कोई अंतर नहीं है।” मंच का संचालन भी सुनीता बिष्ट ने ही किया।

जिला संयुक्त सचिव ने भी रखे विचार

इस मौके पर जिला संयुक्त सचिव भावना ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम गृहिणी का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है।

इन महिलाओं ने लिया भाग

धरना-प्रदर्शन में विनय, गिरजा देवी, लता कुमारी, शांता देवी, निर्मला, मुक्ता देवी, अनु, पूनम शर्मा, रीता, ललिता, आशा, टिकावती, विमला देवी, कमला देवी, रिहाना सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!