Spread the love

कुल्लू/मंडी, करंट न्यूज़ :  नशा तस्करों पर STF कुल्लू ने रविवार को बड़ा प्रहार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर ASI भानु प्रताप की अगुवाई में STF टीम ने परमार कॉलोनी, मंडी स्थित एक किराए के कमरे में छापा मारकर 20 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मौके से पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है।

*कमरे में छिपाकर रखा था चिट्टा*

जानकारी देते हुए STF के कुल्लू स्थित डीएसपी हेमराज वर्मा ने बता कि STF को सूचना मिली थी कि परमार कॉलोनी के एक क्वार्टर में नशे की खेप लाई गई है। टीम ने बिना देर किए कमरे की घेराबंदी कर तलाशी ली। तलाशी में 20 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसे दोनों आरोपी बेचने की फिराक में थे।

*गिरफ्तार आरोपी कोटली के रहने वाले*
 
उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान सपना पत्नी प्रवीण कुमार, उम्र 26 वर्ष तथा प्रवीण कुमार सुपुत्र गुलाब सिंह, निवासी गांव त्रांबी, डाकघर खलानू, तहसील कोटली, जिला मंडी, उम्र 33 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों पति-पत्नी परमार कॉलोनी में किराए के कमरे में रह रहे थे।

*NDPS एक्ट में केस, जांच सदर थाना को

वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना सदर मंडी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अब मामले की आगामी जांच थाना सदर मंडी की टीम करेगी।

*STF टीम में ये रहे शामिल

इस पूरी कार्रवाई को ASI भानु प्रताप ने लीड किया। टीम में आरक्षी शाहीद अली, आरक्षी मोमिन खान व महिला आरक्षी शिवानी शामिल रहीं। डीएसपी STF कुल्लू हेमराज वर्मा ने टीम के काम की सराहना की है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!